Skip to main content

टिकट की भारी डिमांड, रेलवे ने भुवनेश्वर-दिल्ली ट्रेन में बढ़ाए 5 कोच

आज से ट्रेन का सफर भी फिर से शुरू होने जा रहा है. 15 स्पेशल ट्रेनें देश 15 शहरों को जोड़ेगी. शाम की ट्रेन के लिए लोग सुबह से ही स्टेशन पहुंचने लगे. इस बीच भुवनेश्वर से दिल्ली आने वाली स्पेशल एसी ट्रेन में पांच और कोच लगाए गए हैं. टिकट की बंपर डिमांड के बाद रेलवे ने कोच बढ़ाने का फैसला किया है.

रेलवे के मुताबिक, भुवनेश्वर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी की चार कोच और सेकेंड एसी की एक और कोच लगा गई है. यह ट्रेन कल यानी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी. पहले 17 कोचों के साथ ट्रेन को रवाना करने का फैसला किया गया था, लेकिन टिकट की भारी डिमांड के बाद अब इसे 22 कर दिया गया है.

इस बीच नई दिल्ली स्टेशन में पैसेंजरों की लंबी लाइन लग गई है. कई लोग रात 2 बजे अपने घरों से निकले. सभी यात्रियों को जांच के बाद ही स्टेशन में दाखिला मिलेगा. कई यात्री दो महीने से परिवार से दूर थे. अब उन्हें अपनों से मिलने का मौका मिलेगा. स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

आज इन ट्रेनों का होगा संचालन

1. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ (स्टॉपेज: दीमापुर, लमदिंग, गुवाहाटी, कोकराझर, मरैनी, न्यू जलपाईगुरी, कटिहार, बरौनी, दानापुर, पंडित दीनदयाल जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल)

2. नई दिल्ली से बेंगलुरु (स्टॉपेज: अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी)

3. नई दिल्ली से बिलासपुर (स्टॉपेज: रायपुर, नागपुर, भोपाल, झांसी)

4. हावड़ा से नई दिल्ली (स्टॉपेज: आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल)

5. राजेंद्र नगर से नई दिल्ली (स्टॉपेज: पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल)

6. बेंगलुरु से नई दिल्ली (स्टॉपेज: अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी)

7. मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली (स्टॉपेज: सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा)

8. अहमदाबाद से नई दिल्ली (स्टॉपेज: पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव)


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।