Skip to main content

चीन ने कहा, कोरोना पर साजिश कर रहे कई देश, नहीं टिकेगा कोई केस

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस फैलने को लेकर चीन इस समय कई देशों के निशाने पर है. चीन पर सबसे ज्यादा अमेरिका हमलावर है और इस महामारी के लिए लगातार चीन को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है. ऐसे में कई देश चीन के खिलाफ इस वायरस को लेकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में केस करने पर विचार कर रहे हैं. चीन सरकार ने अब इसे लेकर पलटवार किया है.
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर चीन के खिलाफ किसी भी मुकदमे का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी तथ्यात्मक आधार नहीं है.
वांग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि चीन अन्य देशों के साथ वैश्विक महामारी का शिकार था और जरूरत पड़ने पर अन्य सरकारों की सहायता भी की थी.
उन्होंने कहा, "हमें अफसोस है कि कोरोना के अलावा, अमेरिका में एक राजनीतिक वायरस भी फैल रहा है जो चीन पर हमला करने और बदनाम करने का हर मौका आजमा रहा है.''
वांग ने कहा, "कुछ अमेरिकी राजनेता बुनियादी तथ्यों के बावजूद, झूठ गढ़ रहे हैं और साजिश रच रहे हैं," इस तरह का मुकदमा अंतरराष्ट्रीय नियम और कानून पर कुठाराघात है. मानवीय विवेक को त्याग कर ऐसा फैसला किया गया है. यह असत्य, अनुचित और गैरकानूनी है.
वांग ने अप्रत्यक्ष तौर पर अमेरिका को इसके लिए सावधान करते हुए कहा कि जो लोग चीन के खिलाफ इस तरह की साजिश रच रहे हैं वो दिन में सपने देख रहे हैं और ऐसा करके खुद को ही अपमानित करेंगे

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...