Skip to main content

सुशांत कर सकता है तो मैं क्यों नहीं', लिखकर होनहार छात्र ने की खुदकुशी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर से पूरा देश गमगीन है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. अब उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दसवीं कक्षा के छात्र ने सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर को टीवी पर देखने के बाद खुद भी फंदे से लटकर अपनी जान दे दी. छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या कर सकता है तो मैं क्यों नहीं.
दरअसल दसवीं क्लास के उस छात्र ने अपने सुसाइड नोट में ऐसा करने का कारण लिखा है. छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि उसमें किन्नरों जैसे लक्षण थे और चेहरा भी लड़कियों जैसा था जिसकी वजह से लोग उसका मजाक उड़ाते थे. जैसे ही पुलिस को इस खुदकुशी की शिकायत मिली मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
सुसाइड करने वाले छात्र के पिता मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं जबकि उसकी मां पहले ही गुजर चुकी थी. छात्र ने मरने से पहले लिखा, उसकी शक्ल लड़कियों जैसी है, लोग हंसी उड़ाते हैं और अब तो उसे भी लगने लगा है कि वो किन्रर है. इसलिए आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.
छात्र ने आगे लिखा है कि अगर उसने आत्महत्या नहीं की तो किन्नर होने के लक्षण की वजह से अपने पिता के जीवन में ग्रहण बन जाएगा. इसलिए उसका मरना जरूरी है. छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह एक सिंगर था और बच्चों को आर्ट सिखाना चाहता था.
बेटे के सुसाइड नोट को पढ़कर भावुक पिता ने कहा कि उनका बेटा इतनी अच्छी ड्राइंग बनाता था कि स्कूल के टीचर भी उसकी तारीफ करते थे. वहीं पिता ने बताया कि सुसाइड नोट में बेटे ने यह भी लिखा है कि वो अंतिम संस्कार में ऐसे सभी लोगों को बुलाए जो उससे नफरत करते थे. छात्र ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.
वहीं छात्र के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि जब दोनों टीवी देख रहे थे उसी समय सुशांत सिंह की खबर उसके बड़े भाई ने देखी और कहा कि सुशांत सिंह की तरह उन दोनों को भी फांसी पर लटक जाना चाहिए, जब बड़े फिल्म स्टार आत्महत्या कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।