Skip to main content

MP बोर्ड के डायरेक्टर ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर कही ये बातें…...


भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने वाला है। दसवीं का रिजल्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह में जारी होगा। दसवीं में जितने पेपर हुए हैं, उसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। वहीं, बारहवीं के पूरे पेपर लिए गए हैं और परीक्षा 16 जून को समाप्त हुई है। अभी बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, इसलिए परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में आएगा।
          एमपी नगर जोन-1 स्थित दृष्टि प्लाजा में माध्यमिक शिक्षा मंडल के डायरेक्टर डॉ. हेमंत शर्मा ने विद्यार्थियों व अभिभावकों के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपना रिजल्ट घर बैठे मंडल की वेबसाइट और एप के माध्यम से ऑनलाइन देख सकेंगे।

*विद्यार्थियों के सवाल और उनके जवाब*

सवाल : अभिषेक मिश्रा- दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी है, क्या इस बार बेस्ट ऑफ फाइव लागू होगा।

जवाब : जितने पेपर हो गए हैं। उनके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार होगा।

सवाल : राहुल धनगर- दसवीं का रिजल्ट कब आएगा।

जवाब : जुलाई के पहले सप्ताह में दसवीं का रिजल्ट आएगा।

सवाल : राकेश कुमार- रिजल्ट आने वाला है तो कैसे घोषित होगा।

जवाब : मंडल की वेबसाइट और एप के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

सवाल : रमेश द्विवेदी- मेरी बेटी दसवीं में है तो क्या बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ मिलेगा। इसका नियम क्या है।

जवाब : 10वीं में छह विषयों में से सिर्फ पांच में ही पास होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी एक पेपर में फेल हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा।

सवाल : सरिता वाधवानी- मेरे बेटे ने दसवीं के पेपर दिए हैं। उसका एक पेपर नहीं हुआ है तो रिजल्ट किस आधार पर तैयार होगा?

जवाब : दसवीं में जितने पेपर हो गए हैं। उसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।

सवाल : अर्चना श्रीवास्तव- मेरी बेटी ने बारहवीं की परीक्षा दी है, रिजल्ट कब आएगा। प्रतियोगी परीक्षाएं कब से होंगी?

जवाब : 12वीं का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में आएगा। रिजल्ट के बाद प्रतियोगी परीक्षाएं ली जाएंगी।

सवाल : संतोष लोधवार- दसवीं में भाषा के दो पेपर नहीं हुए हैं तो रिजल्ट कैसे तैयार होगा?

जवाब : जो पेपर नहीं हुए है, उनमें सभी को पास किया जाएगा। जितने पेपर हुए हैं उसके आधार पर रिजल्ट बनेगा।

सवाल : सुरेश कुमार- मेरा बेटे ने दसवीं की परीक्षा दी है। अभी रिजल्ट नहीं आया, लेकिन स्कूल से 11वीं कक्षा के लिए फीस की मांग की जा रही है?

जवाब : अभी रिजल्ट आने दीजिए। शासन ने सिर्फ शिक्षण शुल्क देने का आदेश दिया है। जब 11वीं में एडमिशन होगा, तब फीस दीजिएगा।

सवाल : संदीप ठाकुर- बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा। दसवीं में जो पेपर नहीं हुए उसकी मार्किंग कैसे होगी?

जवाब : जुलाई के पहले सप्ताह में दसवीं और तीसरे सप्ताह में बारहवीं का रिजल्ट आएगा। जितने पेपर हुए हैं, उतने के आधार पर मार्किंग होगी।

सवाल : नेहा सिंह- बोर्ड परीक्षा का परिणाम कैसे देख सकेंगे?

जवाब : माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट और मंडल के एप पर बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट देख सकेंगे।

सवाल : अनामिका तिवारी- बारहवीं की परीक्षा में एक पेपर अच्छा नहीं गया है तो सप्लीमेंट्री की परीक्षा कब होगी?

जवाब : रिजल्ट घोषित होने के बाद सप्लीमेंट्री की परीक्षा भी जल्द ले ली जाएगी।

सवाल : रोहित कुमार- दसवीं में जो पेपर नहीं हुए हैं, क्या उसमें जनरल प्रमोशन दिया जाएगा?

जवाब : दसवीं के जितने पेपर हो गए हैं। उसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। जो पेपर नहीं हुए है, उसमें सभी को पास किया जाएगा।

सवाल : सुनीता सक्सेना- मेरा बेटा 12वीं में है। उसका एक पेपर अच्छा नहीं गया है तो क्या करें?

जवाब : रिजल्ट जैसा भी आए। बच्चे को डांट-फटकार नहीं लगाएं। अच्छा है कि पहले ही उसने इस बारे में बता दिया है। अब आप उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

सवाल : राघव कुमार- मेरा दसवीं में एक पेपर अच्छा नहीं गया है तो क्या पास हो जाऊंगा।

जवाब : पहले से ही दसवीं में दो पेपर नहीं हुए हैं। उसमें पास किया जा रहा है। रिजल्ट का इंतजार कीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।