Skip to main content

सात दिन के लिए सील हो गए दिल्ली के बॉर्डर, जानें- NCR पर क्या होगा असर

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संकट को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के बॉर्डर को सील करने का फैसला लिया है. इस फैसले के तहत दिल्ली से सटे बॉर्डर को अगले एक हफ्ते तक सील रखा जाएगा. हालांकि, इस दौरान जिनको पास जारी होगा उन्हें और जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एंट्री मिल पाएगी. लेकिन, दिल्ली सरकार के फैसले से एक बार फिर चिंता बढ़ती दिख रही है.

अगले एक हफ्ते में दिल्ली से सटे शहरों में किस तरह की परेशानी हो सकती हैं और अब क्या करना होगा, इसपर एक नज़र डालें...

दिल्ली सरकार ने क्या फैसला लिया?

- दिल्ली सरकार ने अगले एक हफ्ते तक दिल्ली से सटे बॉर्डर को सील किया है. यानी अब दिल्ली में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों से कोई एंट्री नहीं मिल पाएगी.

- जिनके पास कार्ड हैं यानी जो पास प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे हैं और जरूरी कार्यों से जुड़े लोगों को इस दौरान एंट्री मिल पाएगी.

- दिल्ली सरकार ने अपने लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली के बॉर्डर को आगे भी सील रखा जाए. इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से शुक्रवार शाम तक सुझाव मांगें हैं.

- इसके अलावा दिल्ली में जो डीटीसी की बसें चल रही हैं, अब वो गुरुग्राम या दिल्ली के लिए नहीं चल पाएंगी. सिर्फ दिल्ली के अंदर ही चालू रहेगी.

देश में लागू हुए अनलॉक 1 के तहत हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे बॉर्डर खोलने का फैसला लिया था. जिसके तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद से लोग निजी वाहन और सार्वजनिक वाहन से दिल्ली आ सकते थे.

- अब दिल्ली सरकार ने बॉर्डर सील किया है, यानी हरियाणा की ओर से सार्वजनिक वाहन दिल्ली नहीं आ पाएंगे. और निजी वाहनों वालों को पास रखने की जरूरत होगी.

- दिल्ली में गुरुग्राम-फरीदाबाद से कामकाज से आने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. अब जब अधिकतर दफ्तर, बाजार और प्राइवेट ऑफिस खुल रहे हैं, तो ऐसे में फिर जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है.

दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का हो इलाज? केजरीवाल ने पब्लिक से मांगे सुझाव

उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर क्या हाल है?

- उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद दिल्ली से सटे हुए इलाके हैं. लेकिन अनलॉक 4 के बावजूद दोनों शहरों ने दिल्ली से सटे अपने बॉर्डर नहीं खोले हैं.

- अनलॉक 4 के तहत राज्य सरकार ने जिलाधिकारी पर फैसला छोड़ा था, जिसके बाद डीएम ने बॉर्डर ना खोलने का फैसला लिया. और लगातार केस में हो रही बढ़ोतरी का हवाला दिया.

- अगर अब किसी को दिल्ली से नोएडा आना है या फिर नोएडा से दिल्ली जाना है, तो उसे पास दिखाना जरूरी होगा. प्रशासन की ओर से ई-पास जारी किया जा रहा है, जो डीएम दफ्तर या आरोग्य सेतु ऐप से अप्लाई किया जा सकता है. नोएडा के साथ-साथ गाजियाबाद के लिए भी यही नियम लागू है.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।