Skip to main content

शिवपुरी भाजपा कार्यकर्ता पर केस दर्ज, भाजपा नेता लोधी अपनी सरकार के खिलाफ घेरेंगे थाना

शिवुपरी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी पिछोर विधानसभा के पुलिस थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने का सिलसिला जारी हैं। पिछोर थाने में बुधवार को पूर्व सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने अदम चेक काट दिया।  

इसे लेकर कार्यकर्ता नाराज हो गए और पिछोर से दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता प्रीतम लोधी अपनी ही सरकार के खिलाफ जाकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे पिछोर थाने का घेराव करने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक आईडी के जरिए पिछोर थाने का घेराव करने संबंधी संदेश जारी किया हैं।

यह संदेश तेजी से क्षेत्र में फैल गया है। जिससे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आज पिछोर थाने का घेराव करने के लिए एकजुट हो सकते हैं । भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी ने वर्तमान विधायक केपी सिंह यादव पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमा लगवाने का आरोप लगाया है। इसलिए मजबूरी में अपनी ही सरकार के खिलाफ जाकर पिछोर थाने का घेराव करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं।

वहीं विधायक केपीसिंह आरोपों को सिरे से खारिज करते नजर आ रहे हैं। फरियादी बृगभान पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल ने पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की शाम 7 बजे दुकान पर था। तभी अशोक यादव और धनीराम लोधी गाली गलौज कर रहे थे। दोनों ने डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अदम चेक काटकर मामला जांच में ले लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...