Skip to main content

बदरवास 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन वेतन व वेतन वृद्धि सहित 6 वें वेतनमान के एरियर की रखी मांग

बदरवास। शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद अवस्थी की अगुआई में 21 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई। जिसमें तीन माह से वेतन न मिलने व माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सहित वेतन वृद्धि और 6वें वेतनमान का एरियर दिए जाने की प्रमुख मांग शामिल थी। इस मौके पर मनीष बैरागी, कपिल परिहार, भानू प्रताप यादव, राजकुमार शर्मा, सतेंद्र परमार, मानसिंह बघेल, राजेश ओझा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।  
और यह भी रखी ज्ञापन में मांग
शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम बदरवास तहसीलदार डॉ. दिव्यदर्शन शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पिछले तीन माह से कई ब्लॉकों में अध्यापकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है जो कि कोरोनाकाल में चिंता का विषय है। ज्ञापन में प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ, नवीन शैक्षणिक संवर्ग में नियुक्ति के स्थान पर संविलियन करने, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण करने, ग्रेज्युटी व पुरानी पेंशन देने, कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कोरोना योद्धा मानते हुए 50 लाख की सहायता राशि देने, बीमा, अनुकंपा, शेष अध्यापकों का नवीन शिक्षक संवर्ग में संविलियन, वेतन वृद्धि, 6वें वेतनमान के एरियर भुगतान, उमावि शिक्षकों को हाईस्कूल प्राचार्य बनाने, रोके गए डीए एवं वेतनवृद्धि का भुगतान करने, माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान किए जाने, 12 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों को क्रमोन्नति देने, गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी न लगाने, स्थानांतरण नीति खत्म करने और परामर्श दात्री समिति की बैठक कर मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों को आमंित्रत कर प्रदेश के 16 अध्यापकों की बहाली करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैै।
करैरा में भी सौंपा शिक्षक संघ ने ज्ञापन
शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन आमोल के साथ करैरा के शिक्षकों द्वारा भी ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में 6वें वेतनमान की तीसरी किस्त का भुगतान करने, 1 जुलाई से वेतन वृद्धि दिए जाने, करैरा ब्लॉक के 104 शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान करने, महंगाई भत्ता व नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने सहित 21 सूत्रीय मांगें शामिल थीं। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, संतोष शर्मा, पंकज भार्गव, हरिकृष्ण पाल, लक्ष्मीनारायण मिश्रा, रामेश्वर साहू, राजेश्वर बैरागी, सुरेश भगत, महेश राय, मुकेश दुबे, कमलेश आर्य, प्रेमनारायण गुप्ता व मुलायम वंशकार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।