Skip to main content

कोबरा न्यूज / पानी की टंकी निर्माण करने वाले ठेकेदार पर मामला दर्ज, तत्कालीन उपयंत्री सुनील कुमार पांडेय सहित दो पर निलम्बन की कार्यवाही....

🌎कोबरा न्यूज 🌎
कोलारस - में बिगत दिनों भर भराकर गिरी पानी की टंकी में दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल से शिकायत पर आदेशित किया गया है। कि शिवपुरी जिले में नगरीय प्रशासन के आयुक्त निंकुज कुमार श्रीवास्तव ने कोलारस में बनी पानी की टंकी के गिरने के मामले में 2 अधिकाारियो को सस्पैंड कर दिया। वही कोलारस थाने मे इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोलारस थाने में इस पानी की टंकी को निर्माण करने वाली ऐंजेंसी के कर्ताधर्ताओ पर भी मामला दर्ज हो चुका है। जैसा कि विदित हैं। कि कोलारस नगर के वार्ड क्रमांक 8 में 300 किलो लीटर के ओवहर हेड टैंक का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत कराया गया था। यह टंकी बीते 16 सिंतबर को अचानक से भर भराकर गिर गई। इस टंकी के जमीदौज होने के कारण इस टंकी के निर्माण कार्य में दफन हुआ भ्रष्टाचार बहार आ गया। आस पास के लोगो ने जानकारी देते हुये बताया कि इस टंकी के मामले में कई बार लिखित शिकायत भी की कई थी। परन्तु उस पर कोई एक्शन नहीं लेने के कारण यह एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। इस माममे में जमीदौज हुई टंकी के मलबे से भ्रष्टाचार के सबूत जुटाने ग्वालियर से उच्चस्तरिय अधिकारियो की एक टीम भी आई थी जांच टीम को प्रथम द्ष्टया देखा की टंकी के निर्माण में उपयोग में लाए गए सरियो की मोटाई टंकी के स्ट्रेचर के अनुरूप नही था। उपयुक्त सरंचना के निर्माण में सरियो की मोटाई कम रखी गई इस कारण ही यह नवनिर्मित टंकी अपना भार सह नही सकी और समय से पूर्व ही भर भराकर गिर पड़ी यह टंकी चंद पल में जमीदौज हो गई। इस मामले में नगरीय प्रशासन आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने शोभाराम शर्मा सहायक यंत्री,कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक,नगरीय प्रशासन एंव विकास ग्वालियर संभाग को तत्काल प्रभाब से निलबिंत कर दिया हैं और कोलारस नगर परिषद के तत्कालीन उपयंत्री सुनील कुमार पांडेय वर्तमान पदस्थापना सहायक यंत्री नगर पालिका परिषद शिवपुरी को भी तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं इस मामले की जांच जारी है और कई अधिकारी इस लपेटे में आ सकते हैं।  बीते दिनों कोलारस में जमींदोज हुई पानी की टंकी के मामले में अब नगर पालिका सीएमओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार भार्गव मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस ने शिकायत करते हुए बताया है कि बंसल कंस्ट्रक्शन के मालिक जितेन्द्र बंसल, श्रीमती सुधरसन बंसल एवं श्रीमती अंशुल बंसल की फर्म बसल कंस्ट्रक्शन कंपनी 1545-ए सेक्टर 31-32ए हाउसिंग बोर्ड कलोनी जसरा रोड गुडगांव बी.ओ एमडी 22 एलडेको मैनसिंज, सोहना रोड गुडगांव 122018 द्वारा कोलारस जलआवर्धन योजना का कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है । उक्त योजना के अंतर्गत पुरानी नगरपालिका परिसर में 300 के.एल की उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण किया गया था तथा अनुबंध मुताबिक टंकी के देखरेख व संचालन संधारण का जिम्मा भी संबंधित फर्म का था जो कि उसके द्वारा नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा टंकी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक भी नही किया गया । जिस कारण दिनांक 16.09.2020 को दोपहर लगभग 03.00 बजे टंकी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई । जिससे उक्त मौहल्ले में कई निवासियों के घरों व शिवजी मंदिर को क्षति हुई । जनहानि भी हो सकती थी । इस मामले में पुलिस ने सीएमओं की शिकायत पर आरोपी बंसल कंट्रक्शन के मालिक के खिलाफ धारा 336,288 भा.द.वि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।