Skip to main content

ग्वालियर-गुना ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रति घंंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को ग्वालियर-गुना रेल खंड का सालाना निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलती थी। इलेक्ट्रिक लाइन डलने के बाद रफ्तार बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा की गई है। इससे अब दो स्टेशनों के बीच की दूरी कम समय में पूरी की जाएगी। 
उन्‍होंने कहा कि‍ कोरोना अभी गया नहीं है। जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य होती जा रही हैं, वैसे-वैसे रेलवे गाडियों की संख्या भी बढ़ा रहा है। उन्होंने कोटा-भिंड पैसेंजर चालू करने और आगरा शटल को गुना तक लाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव दिखवाने का आश्वासन दिया।

महाप्रबंधक ने इलेक्ट्रिक ट्रैक बनने के बाद नई ट्रेनें चलाने के विषय में कहा यह निर्णय पैसेंजरों की जरूरतों के मुताबिक होता है। पैसेंजरों की संख्या अध‍िक होती है तो नई ट्रेन चलाई जाती है। उन्होंने समपार फाटकों, रेल पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओएचई लाइन, संबद्ध उपकरण, सिग्नल प्रणाली आदि का निरीक्षण कर कार्य क्षमता को परखा। पनिहार और शिवपुरी स्टेशन पर यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालयों, आरक्षण/बुकिंग कार्यालयों, सरकुलेटिंग एरिया आदि निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।