Skip to main content

रिंकू शर्मा की हत्या करने वालों को दी जाए फांसी की सजा.....

कोबराा न्यूज़़. - पत्रकार मुकेश गौड़़ (प्रधान संपादक)

कोलारस बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रिंकू शर्मा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर दिल्ली सरकार के प्रति आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

 
शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ता आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में एकत्र हुए। दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बजरंग दल जिला आशीष ने कहा कि दिल्ली मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या की गई। हत्याकांड में दिल्ली सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का बजरंग दल विरोध करता है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, परिवार को न्याय में सुरक्षा प्रदान करने, परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।  


शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शुक्रवार की रात दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले रिंकू की मोहल्ले के ही रहने वाले दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रिंकू का इतना कसूर था कि राम मंदिर निर्माण की खुशी में निकलने वाली शोभायात्रा में जयश्री राम के नारे लगाए। घर घर जाकर समर्पण निधि एकत्र की थी। ज्ञापन में सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में याेगेश शर्मा, रितिक नामदेव, लखन निवौरिया, दीपक भदौरिया, मोनूसिंह, करन जाटव,  किट्टू पारीक, गोविंद, उज्जवल, राहुल, उमेश कुशवाह, दाऊ कुशवाह, वैदिक, आशीष गौड़ ,राहुल केवट , गोविंद रघुवंशी  ,लोकेंद्र कुशवाह , अभिषेक रघुवंशी , अंकित रघुवंशी आदि शामिल रहे।


 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...