मुकेश गौड :- प्रधान संपादक
शिवपुरी।प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का जिला सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ जिला अध्यक्ष उमेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री शिवपुरी आये और पत्रकार कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी की यहाँ घोषणा की जिसमे तहसील अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और संभागीय पदाधिकारीयो की नियुकितियाँ की गयीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह पवैया ने मंच से बोलते हुए कहा कि पत्रकारों के तमाम संघठन सक्रिय हैं लेकिन पत्रकारों के हित में और पत्रकारों के साथ खड़ा कोई भी संगठन दिखाई नही देता जबकि पीड़ित पत्रकार को तुरंत मदद की आवश्यकता होती है लेकिन ये संगठन और इसके वरिष्ठ पदाधिकारी सिर्फ खबर और ज्ञापन देकर इतिश्री कर लेते हैं हमारा संगठन नाम के अनुरूप पत्रकारों के कल्याण के लिए काम करता है।अभी इस संगठन की18 राज्यों में कार्यकारनियाँ बन गयी है और हजारों की संख्या में पत्रकार इस संगठन से जुड़ रहे हैं ।अंत मे पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर संघ में प्रवेश पर स्वागत किया गया।पत्रकार कल्याण संघ में आज शालू गोस्वामी, भारती परिहार, प्रदीप गुप्ता, योगेन्द्र जैन,सुनील शर्मा, प्रशांत रजक मनोज चंदेल, राकेश लोधी, कृपाल सोलंकी, हेमंत गौतम, अभिषेक शर्मा, देवी सिंह जादौन, सूरज कुशवाह, डॉ कमल राजपूत, मुकेश गौड़( जिला ब्यूरो) ,माखन धाकड़, हरिओम परिहार बबलू खान आदि को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गयी।कार्यक्रम के अंत मे जिला अध्यक्ष उमेश भार्गव ने अथितियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment