कोलारस-स्थानीय अवंतीबाई लोधी छात्रावास में वीरांगना अवंतीबाई की 190वीं जयंती विगत 16 अगस्त को धूमधाम से मनाई गई ! इस अवसर पर अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उनके त्याग और बलिदान और गौरवगाथा को स्मरण किया ! 1857 की क्रांति की प्रथम शहीद इस वीरांगना का नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है ,जिन्होंने अपने शौर्य से ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिलाकर रख दी थीं ! इस अवसर पर छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया ! साथ ही समाज में आर्थिक उन्नति, महिला सशक्तिकरण ,समाज सुधार का अलख जगाने के शिक्षा पर अधिक से अधिक जोर देने का आह्वान किया गया ! इस अवसर पर महेन्द्र सिंह लोधी, सुरेन्द्र सिंह लोधी( ब्लॉक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ),दीपक लोधी जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय युवा लोधी महासभा, सुरेन्द्र सिंह लोधी शिक्षक अलावदी वाले, देवी सिंह लोधी शिक्षकभड़ौता , विक्रम सिंह लोधी, ब्रजराज सिंह नरवरिया , पवन लोधी अकौदा, वीरेंद्र लोधी लगदा,दिलीप लोधी एडव्होकेट कोषाध्यक्ष बार कौंसिल कोलारस,भारतेंद्र सिंह लोधी एडव्होकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य समाजबंधु उपस्थित थे !
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment