Skip to main content

कोलारस में आज नवीन फल, सब्जी मंडी का भूमि पूजन किया विधायक रघुवंशी -

कृषि उपज मंडी कोलारस में नवीन ट्रॉली शेड (लागत 68.76 लाख) और रमतला में नवीन फल, सब्जी मंडी प्रांगण का कृषि उपज मंडी प्रांगण में भूमिपूजन किया। मांग पूरी होने और कार्य पूर्ण होने के उपरांत निश्चित तौर पर ही मंडी के व्यापारी, हम्माल और किसान भाइयों को होने बाली समस्याएं हल होंगी।

कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व कोलारस विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत नवीन कार्यो के भूमि पूजन से लेकर लोकार्पण के कार्यक्रम में कई माह से जुटे हुये है क्योंकि अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग सकती है जिसकों लेकर सरकार से लेकर प्रशासनिक मशीनरी आचार संहिता के चलते किसी नवीन कार्य के प्रारम्भ होने में आचार संहिता रूकावट न बने इसी की तैयारियों में सभी लोग जुटे हुये है।

विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी 77 वर्ष के आजाद भारत में कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर बस स्टैंड का भूमि पूजन कर चुके है कार्य प्रारम्भ में कुछ प्रशासनिक स्वीकृतियां रूकावट बनी हुई है जिसके चलते भूमि पूजन के बाद बस स्टैंड का कार्य अभी प्रारम्भ नहीं हो सका है कोलारस में वर्षो पुराने बस स्टैंड के साथ पार्क के निर्माण का भी विधायक रघुवंशी अगस्त माह में ही भूमि पूजन कर चुके है इसी क्रम में 25 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 02 बजे कृषि उपज मंडी कोलारस में नवीन फल एवं सब्जी मंडी के साथ नवीन टीन सेट निर्माण का भी भूमि पूजन कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी शुक्रवार को करेंगे जिसके लिये भाजपा नेताओं से लेकर कोलारस के व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलारस एसडीएम मोतीलाल अहिरवार करेंगे कोलारस में बस स्टैंड से लेकर पार्क एवं सब्जी मण्डी की मांग वर्षो से चली आ रही थी आजाद भारत के 77 वर्ष के कार्यकाल में कई विधायक, मंत्री रहे किन्तु जनहित से जुड़ी कोलारस की समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया रघुवंशी ने कोलारस नगरीय क्षेत्र में विकास के क्षेत्र में किये गये कार्यो का विधानसभा के चुनाव में कोलारस नगर से पूर्व की तरह लाभ वोटो के रूप में मिल सकता है 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।