Skip to main content

10वीं गणित की परीक्षा में एक छात्र नकल करते पकड़ाया:शिवपुरी में 68 केंद्रों पर 22,431 छात्रों ने पेपर दिया,



मुकेश गौड़ ब्यूरो चीफ़ 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं अंतिम चरण में हैं। सोमवार को शिवपुरी जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10वीं के गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान भौंती केंद्र पर बीईओ विनोद गुप्ता की टीम ने निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत नकल प्रकरण दर्ज किया गया।

यह इस परीक्षा सत्र का दूसरा नकल प्रकरण है। इससे पहले कोलारस के सीएमराइज केंद्र पर एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ा था।

शिवपुरी डीईओ समर सिंह राठौड़ ने कहा कि मावि भौंती केन्द्र पर पर्यवेक्षक द्वारा एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया है। विभागीय उडऩदस्तों ने जिले के कई परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित मिली।

22,431 छात्रों ने दिया पेपर

कक्षा 10वीं के लिए कुल 23,367 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,431 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 936 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी दिन शहर के एक केंद्र पर कक्षा 12वीं के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें एक मात्र पंजीकृत परीक्षार्थी ने भाग लिया।

पोहरी में सबसे ज्यादा 215 परीक्षार्थी गैरहाजिर

गणित विषय की परीक्षा के दौरान जिलेभर में कुल 936 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ ने बताया कि पोहरी में 215 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे जबकि पिछोर में 190, शिवपुरी में 147, करैरा में 117, कोलारस में 88, नरवर में 79, बदरवास में 52 व खनियांधाना में 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 8 परीक्षा केन्द्रों पर विशेष प्रेक्षक भी तैनात रहे। अब 10 वी का अगला प्रश्रपत्र 13 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय का आयोजित होगा।

विभाग और प्रशासनिक उड़नदस्तों की सक्रियता से नकल पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

डीईओ समरसिंह राठौड़ ने नरवर, सिकन्दरपुर, करही और अमोलपठा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने बामौरकलां, खनियांधाना केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने कोलारस क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण किया। कोलारस बीईओ राहुल भार्गव ने भी अपनी टीम के साथ क्षेत्र के केन्द्रों का निरीक्षण किया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...