Skip to main content

शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे अमर शहीद दुर्गा स्वरूपा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का जन्मदिवस मनाया जाएगा "

 जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा  कल दिनांक 19 नवंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे  अमर शहीद दुर्गा स्वरूपा  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का जन्मदिवस मनाया जाएगा "
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 18 नवम्बर 2025

जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा भारत रत्न गुट निरपेक्ष आंदोलन की प्रणेता भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री अमर शहीद वीरांगना इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी जी की जयंती कल, 19 नवम्बर को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल जी के निर्देश अनुसार जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य  द्वारा आप सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 19 नवंबर 2025 को कार्यक्रम का आयोजन  गुना बाईपास चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कल दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा, जहाँ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्र होकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी  को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी जी के जीवन, विचारों और योगदान पर चर्चा की जाएगी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। 

जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, विधायक पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद गण एवं पार्षद प्रत्याशी, समस्त जिला पंचायत जनपद पंचायत सदस्य, पंच- सरपंच, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी कांग्रेस, विधि विभाग एवं समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कल दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर इस श्रद्धांजलि समारोह में अनिवार्य रूप से भाग लें।

 एडवोकेट राजकुमार शाक्य 
प्रवक्ता
 जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी
 मध्य प्रदेश
 मोबाइल नंबर 98933 96034🖋️ कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।