Skip to main content

न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित


न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी , 10 दिसंबर 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर करैरा न्यायालय परिसर में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा के समन्वय से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 4 बजे तक आयोजित हुआ। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रोहित भदकारिया के निर्देशन में चिकित्सक तथा सहायकगण के द्वारा न्यायाधीशगण न्यायालयीन कर्मचारी गण, सहित अभिभाषकगण एवं न्यायालय परिसर में उपस्थित पक्षकारगण का उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष त.वि.से.स. दिनेश कुमार खटीक के द्वारा तंदुरूस्ती पर बल देकर सबकेे बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ आशीष अग्रवाल, डॉ अजय सिंह बैसला सी एच ओ, नृपाल सिंह चौहान, अहिल्या जोशी ए एन एम, कुलदीप लक्षकार फार्मासिस्ट द्वारा शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, आंखो, एच.आई.वी.परीक्षण, हीमोग्लोबिन परीक्षण के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 
कुल 150 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डा.अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के शिविर के माध्यम से लाभान्वित व्यक्तियों को निःशुल्क औषधि वितरित की गई है। 
इस अवसर पर न्यायाधीशगण मोनिका आध्या,  भूपेन्द्र यादव, भूपेन्द्र सिंह, काजल रेनीवाल, रज्नेश पाल सहित अभिभाषक रामशरण तिवारी, पी0डी0 गुप्ता, भगतराम शर्मा, एस0के0 चतुर्वेदी, राजीव भार्गव, बी0के0 गुप्ता, धनीराम यादव, एच0आर0 गुप्ता, रामनरेश तिवारी, नवाब सिंह वैषले, के.पी.सक्सेना, अशोक जैन,धनीराम लोधी, धनंजय पाण्डे, हर्षवर्धन दुबे, सतीश सेन, अतुल भार्गव, संजय सक्सेना, नायब  नाजिर पवन राजपूत सहित अन्य अभिभाषकगण एवं न्यायालयीन कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।