Skip to main content

ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन- कलेक्‍टरकलेक्टर चौधरी ने अंतर-विभागीय समन्वय बैठक में दिए सख्त निर्देश।


ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन- कलेक्‍टर
कलेक्टर चौधरी ने अंतर-विभागीय समन्वय बैठक में दिए सख्त निर्देश।
कोबरा बेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 15 दिसंबर 2025/ कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी ने सोमवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित अंतर-विभागीय समन्वय बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्‍व, नगरीय निकाय तथा पंचायत विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों एवं विभागवार प्रमुख प्रकरणों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर एवं पूर्ण जिम्मेदारी से करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी लापरवाही से काम न करें, बल्कि गलतियों और कमियों को निडरता से चिन्हित करें ताकि शासन की योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।  
कलेक्टर श्री चौधरी ने बैठक में जिले के शासकीय एवं अतिथि शिक्षकों द्वारा शिक्षक ऐप पर सतत ई-अटेंडेंस दर्ज करने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों की सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिक्षकों के लिए 100 प्रतिशत ई-अटेंडेंस अनिवार्य है। जो शिक्षक ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध वेतन काटने अथवा रोकने की कार्यवाही की जाएगी। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे शिक्षित जो ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे है, उनके विद्यालयों की बीईओ, बीआरसी, बीएसी एवं जन शिक्षक सतत मॉनिटरिंग कर तीन दिवस में ऐसे शिक्षकों की सूची उपलब्‍ध कराए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे स्‍थल जहां भी नेटवर्क संबंधी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन स्‍थलों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाए तथा वहां के नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स के सहयोग से नेटवर्क संबंधी समस्‍या का समाधान कराए तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारी उन स्थलाें निरीक्षण भी करें।
बैठक के अंत में कलेक्टर श्री चौधरी ने शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग एवं सामाजिक न्‍याय विभाग को लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी को तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी को शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों को ई-टोकन तथा पराली न जलाए जाने के संबंध में जागरूक करें। उन्होंने उद्यम क्रांति योजना के ऑनलाइन प्रकरणों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को अतिक्रमण से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए और करबला की सफाई की भी बात कही। 
कोबरा बकिंग न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।