Skip to main content

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवसपोलो ग्राउंड पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह।


प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस
पोलो ग्राउंड पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 26 जनवरी 2026/ शिवपुरी जिले में भी 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पोलो ग्राउंड पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज फहराया और संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति और खुशहाली के प्रतीक हरे, सफेद व केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग थीम पर झांकियां निकाली गईं। झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोकतंत्र सेनानी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

निकला आकर्षक मार्चपास्ट
संयुक्त परेड में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, 18वीं वाहिनी एसएएफ, वन विभाग, होमगार्ड, एनसीसी बालिका, एनसीसी वालक, शौर्य दल, स्काउट गाइड ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। परेड प्रदर्शन में सशस्त्र बल में आईटीबीपी को प्रथम, एसएएफ द्वितीय और म.प्र.पुलिस पुरुष ने तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड प्रदर्शन में निशस्त्र बल सीनियर में प्रथम स्थान वन विभाग और द्वितीय स्थान एनसीसी बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी एवं तृतीय स्थान एनसीसी बालक स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी को मिला। निशस्त्र बल जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक को प्रथम, स्काउट को द्वितीय एवं गाइड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

रंगारंग एवं देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा मौजूद दर्शकों को देशभक्ति के जज्बे एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर शिवपुरी की टीम को प्रथम पुरस्कार, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टीम को द्वितीय पुरस्कार एवं अशासकीय किड्स गार्डन स्कूल एवं शिवपुरी पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को शील्ड प्रदान की गयी।
मनमोहक झांकियां भी निकलीं
समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा चलित झांकियां निकाली गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार नगर पालिका शिवपुरी की झांकी को मिला। द्वितीय पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग शिवपुरी और तृतीय पुरस्कार कृषि विभाग शिवपुरी की झांकी को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने संबंधित विभागों को पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए प्रमाण-पत्र
विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...