Skip to main content

पचावली रन्नोद हाईवे एक साल से बदहाल 70 किमी सफर 4 घंटे, में बहान दुर्घटना में कई लोगों ने जान गंवाई ।

पचावली रन्नोद हाईवे एक साल से बदहाल 70 किमी सफर में 4 घंटे, में बहान दुर्घटना
 में कई लोगों ने  जान गंवाई ।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
रन्नोद न्यूज़ नेटवर्क - शिवपुरी जिले के पिछोर से लगे आसपास के ग्रामीण अंचलों से जोड़ने वाला पचावली-रन्नोद-पिछोर स्टेट हाईवे पिछले एक साल से खस्ताहाल पड़ा है। 70 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे सफर जानलेवा हो गया है। पहले इस मार्ग की दूरी एक घंटे में पूरी हो जाती थी, वहीं अब वाहन चालकों को चार घंटे तक का समय लग रहा है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और रोज दोपहिया-चारपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वही स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक साल में इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद न तो सड़क की मरम्मत शुरू हुई और न ही स्पीड नियंत्रण की दिशा में कोई कदम उठाया गया।

बॉक्स - 1
*70 किमी मार्ग, दर्जनों गांव प्रभावित*  
करीब 70 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पचावली, रन्नोद, पिछोर सहित दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। इस पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण बस, ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के कलपुर्जे तेजी से खराब हो रहे हैं और पेट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ गई है। 

बॉक्स 2 -
*एमपीआरडीसी के अधीन आता है मार्ग*  
गौरतलब है कि यह मार्ग मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधीन आता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग लंबे समय से सड़क की सुध नहीं ले रहा। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढे भरवाने की मांग की है।

महेंद्र लोधी बस डाइवर- 

रन्नोद-पिछोर स्टेट हाइवे की हालत बेहद खराब है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे। मार्ग पर कई हादसे हो गए हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

पारस जैन- 
"पचावली-रन्नोद-पिछोर मार्ग पिछले एक साल से खराब पड़ा है। एक घंटे का सफर चार घंटे में पूरा करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण वाहनों में लगातार खराबी आ रही है। प्रशासन को तत्काल गड्ढे भरवाने चाहिए।"

इनका कहना हैं
इस मामले पर एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव ने कहा, कलेक्टर सर के संज्ञान में यह मामला दे दिया है, संबंधित निर्माण एजेंसी से हो गई है बहुत जल्द इस मार्ग पर कार्य शुरू करवाते जिससे अमाजन को राहत मिल सके।
नंबर दो अकाझिरि रन्नोद तालाब की 5 किलोमीटर की पर पर मरम्मती कारण  बहुत जरूरी है जलाशयोप गड्ढे हो गए हैं शासन प्रशासन ध्यान दें।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...