पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का वितरण दिनांक 30 अक्टूबर को
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
शिवपुरी, 29 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम एनआईसी कक्ष में आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिले के ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रसारण के लिए ब्लॉक स्तर पर एवं ग्राम पंचायतों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाते की लिंकिंग तथा भुगतान की स्थिति के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।✍️
Comments
Post a Comment