अडानी सोलर द्वारा शासकीय आईटीआई शिवपुरी में 27 अक्टूबर को प्लेसमेंट ड्राइव
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉🏼 कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 25 अक्टूबर 2026/ युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में अडानी सोलर, मुंद्रा सोलर पीव्ही लिमिटेड, कच्छ (गुजरात) द्वारा आगामी 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9.30 बजे से एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी के प्राचार्य श्री हेमंत डंडोतिया ने बताया कि अडानी सोलर, मुंद्रा सोलर पीव्ही लिमिटेड कच्छ (गुजरात), ऑन आउटसोर्सिंग पे रोल्स ऑफ मेराक्वी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बीकॉम एवं बीएससी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। संबंधित कंपनी में चयनित होने पर आठ घण्टे अथवा 26 दिन ड्यूटी की टाइमिंग रहेगी। आईटीआई, बीए एवं बीकॉम से चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 17 हजार 200 रूपए का मानदेय तथा डिप्लोमा एवं बीएससी उम्मीदवारों को 18 हजार 640 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाओं में इंसेंटिव (अटेंडेंस बोनस) 2500 रूपए (26 दिन), फूड सब्सिडी 585 रूपए प्रतिमाह, इंश्योरेंस दो लाख रूपए, डबल पेमेंट, ईपीएफ, कैंटीन एक टाईम उपलब्ध, बस फैसिलिटी, रहने के लिए कमरा उपलब्ध 750 रूपए प्रतिमाह में, एक वर्ष में अलग से 18 दिनों की छुट्टियां, एक साल बाद इंक्रीमेंट 2800 रूपए शामिल है। अधिक जानकारी के लिए मो. 9131080238 एवं 8962728566 पर संपर्क कर सकते है।
समाचार क्रमांक 177/2026
Comments
Post a Comment