Skip to main content

कलेक्ट ने 👉🏼6 शस्त्र अनुज्ञप्ति की निलंबित


*कलेक्ट ने 👉🏼6 शस्त्र अनुज्ञप्ति की निलंबित
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा।
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 22 अक्टूबर 2026/ जिले में लोक शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा शस्त्रों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक, जिला शिवपुरी से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 6 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम, 1959 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन किया जाकर क्षेत्र की लोक शांति व्यवस्था को भंग करने तथा भविष्य में भी अपने लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए ग्राम सेकरा, थाना बामौरकलां निवासी श्री मनोहर पुत्र हरीराम यादव की शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 187/2022/111/डीएम/एसपीआई, ग्राम अछरौनी, थाना खनियाधाना निवासी श्री राणाप्रताप पुत्र भगवत सिंह परमार की शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 756/2003/111/डीएम/एसपीआई, ग्राम मुहारीकलां, थाना खनियाधाना निवासी श्री ओमकार सिंह पुत्र महाराज सिंह लोधी की शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 29/1985/111/डीएम/एसपीआई, ग्राम नगरेला हाल बीजासेन रोड पिछोर, थाना पिछोर निवासी श्री रूप सिंह लोधी पुत्र रामरतन लोधी की शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 49/2023/111/डीएम/एसपीआई, ग्राम बड़ेरा, थाना पिछोर निवासी श्री नरेन्द्र सेन पुत्र हरदास सेन की शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 80/1996/111/डीएम/एसपीआई तथा निवासी कॉलेज के पास करैरा निवासी श्री नारायण कुशवाह पुत्र रामप्रसाद कुशवाह की शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 21/2012/111/डीएम/एसपीआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...