ग्राम पंचायत हातौद में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान का समापन; आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।
ग्राम पंचायत हातौद में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान का समापन; आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉🏼 कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 25 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे 60 दिवसीय मेगा ड्राईव जागरूकता अभियान का समापन किया गया। अभियान के समापन अवसर पर गतदिवस चिन्हित ग्राम पंचायत हातौद में एक विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
आयोजित शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों और आम नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने नालसा की 13 महत्वपूर्ण स्कीमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं पेशेवर कानूनी सलाह प्राप्त करने का पूरा अधिकार है।
अभियान के निर्देशों के अनुक्रम में प्रशासनिक टीम द्वारा ग्राम पंचायत हातौद पहुंचकर लीगल एड क्लीनिक तथा ड्राइव स्थल का निरीक्षण किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं और विवादों के त्वरित व सुलभ समाधान के वैकल्पिक माध्यमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विधिक साक्षरता शिविर के सफल आयोजन और संचालन में स्थानीय स्तर पर शासकीय अमले और सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर पंचायत सचिव श्री वीर सिंह गुर्जर, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा पैरालीगल वालेंटियर श्री देवेन्द्र कुशवाह एवं श्री नीरू रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को शिविर का लाभ उठाने में सहयोग प्रदान किया।
Comments
Post a Comment