Skip to main content

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर श्री वर्मा ने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण।



मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर श्री वर्मा ने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 16 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन के ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया।
*शासकीय हाई स्कूल भीमपुर: छात्राओं से संवाद और वृक्षारोपण*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने सबसे पहले शासकीय हाई स्कूल भीमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 10वीं की एक जिज्ञासु छात्रा ने उनसे सवाल किया— "सर, आप कलेक्टर कैसे बने?" इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने बड़े स्नेह के साथ छात्रा का मार्गदर्शन किया और उसे प्रशासनिक सेवा की तैयारी एवं कड़े परिश्रम के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं में मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना आधार मजबूत करें। उन्होंने स्कूल में अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 *उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) गोपलिया का निरीक्षण*
अभियान के तहत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने गोपलिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी व्यवस्था, मरीजों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण  और परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 *प्राथमिक विद्यालय गोपलिया: मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी*
कलेक्टर श्री वर्मा ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोपलिया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर स्थित रसोई कक्ष का जायजा लिया। बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की वास्तविक जांच करने के लिए उन्होंने मध्याह्न भोजन खाया और उसकी गुणवत्ता परखी।
 *उचित मूल्य की दुकान का संचालन देखा, महिलाओं की सराहना की*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान गोपलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दुकान का संचालन स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा दुकान के बेहद व्यवस्थित और सुचारू संचालन को देखकर कलेक्टर श्री वर्मा ने उनके कार्यों की  सराहना की और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया और बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
समाचार क्रमांक 114/2026

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...