Skip to main content

स्वामित्व योजना: शिवपुरी में ई-केवाईसी और पंजीयन कार्य में आई तेजी; कलेक्टर श्री वर्मा के समस्त राजस्व अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश।

स्वामित्व योजना: शिवपुरी में ई-केवाईसी और पंजीयन कार्य में आई तेजी; कलेक्टर श्री वर्मा के समस्त राजस्व अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश।
कोबरा ब्रेकिंग 👉 न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
राजस्व अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण,

*​शिवपुरी, 18 अक्टूबर 2026/*  राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में "स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख एवं पंजीयन अभियान" के अंतर्गत मैदानी स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा हैं। गत दिवस कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने भी बदरवास तहसील कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने समस्त एसडीम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त एसडीएम को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

*​कलेक्टर श्री वर्मा ने बदरवास तहसील कार्यालय का लिया जायजा*
ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी आवासीय भूमि व परिसंपत्तियों का विधिक मालिकाना हक दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया।कलेक्टर श्री वर्मा ने गत दिवस तहसील बदरवास कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत चल रहे पंजीयन कार्यों की मैदानी स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम शिवदयाल धाकड़ और तहसीलदार को स्वामित्व पंजीयन के कार्यों में और तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*​एसडीएम और तहसीलदारों ने किया निरीक्षण*
करैरा एसडीएम श्री अनुपम शर्मा एवं तहसीलदार द्वारा ग्राम खिरिया पुनावली का मैदानी निरीक्षण किया गया। इस दौरान गांव में चल रहे ई-केवाईसी एवं स्वामित्व अधिकार निष्पादन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं, कोलारस एसडीएम श्री शिवदयाल धाकड़ ने ग्राम मड़ा गणेश खेड़ा का स्थलीय निरीक्षण कर ई-केवाईसी और रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर स्वामित्व योजना के महत्व की जानकारी दी और सभी से समय पर अपना पंजीयन कराने की अपील की।

*​कोटवारों द्वार की जा रही मुनादी*
ग्रामीणों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर कोटवारों एवं ऑटो वाहन के माध्यम से मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। मुनादी के जरिए ग्रामीणों को सूचित किया जा रहा है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ  ई-केवाईसी तथा संपत्ति पंजीयन का कार्य पूर्ण कराएं, जिससे उन्हें समय पर अपनी संपत्ति की निःशुल्क रजिस्ट्री प्राप्त हो सके।

*​विवादरहित रिकॉर्ड से ग्रामीणों को मिलेंगे कई लाभ*
उल्लेखनीय है कि स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों का पारदर्शी एवं विवादरहित रिकॉर्ड तैयार हो रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति की विधिक सुरक्षा मिलने के साथ-साथ बैंकों से आसानी से ऋण प्राप्त करने और आजीविका के नए अवसर उत्पन्न करने में अत्यधिक सुगमता हो रही है। प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है कि सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाकर अपना पंजीयन अवश्य कराएं।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा
6261010963,9755691938

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...