Skip to main content

दीवार लेखन के माध्यम से किसानों को नरवाई न जलाने का दिया जा रहा संदेश।


दीवार लेखन के माध्यम से किसानों को नरवाई न जलाने का दिया जा रहा संदेश।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
नरवाई न जलाने से बनी रहेगी खेतों की उर्वरता; जिला प्रशासन व कृषि विभाग की अपील*

शिवपुरी, 21 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खेतों में फसल अवशेष यानी नरवाई/पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को रोकने तथा किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर दीवार लेखन के माध्यम से आमजन एवं कृषकों को संदेश दिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर बनाई जा रही इन वॉल पेंटिंग्स के जरिए किसानों से अपील की जा रही है कि वे फसल अवशेषों को खेतों में कतई न जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।

सहायक कृषि अभियांत्रिकी श्री भगवान सिंह नरवरिया ने बताया कि इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों में पर्यावरण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित करना है। 
कृषि विशेषज्ञों एवं प्रशासन द्वारा किसानों को समझाया जा रहा है कि खेतों में आग लगाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि भूमि के मित्र कीट और आवश्यक पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।

*उचित प्रबंधन के विकल्प अपनाने की अपील*
कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी द्वारा जिले के समस्त कृषकों से अपील की गई है कि वे नरवाई एवं पराली को जलाने के बजाय उसके उचित प्रबंधन के वैकल्पिक तरीके अपनाएं। फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर खाद बनाने या अन्य उपयोगी कार्यों में लेने से खेतों की प्राकृतिक उर्रवरा शक्ति बनी रहती है, जिससे आगामी फसलों में बेहतर पैदावार मिलती है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलती है।
समाचार क्रमांक 135/2026

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...