Skip to main content

कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का चतुर्थ दिवस, किसानों को सिखाई गई उन्नत कृषि यंत्रों से फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीक।


कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का चतुर्थ दिवस, किसानों को सिखाई गई उन्नत कृषि यंत्रों से फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीक।
 ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 25 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार नरवाई या पराली न जलाने और मृदा की उर्वरता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के तत्वाधान में 21 से 25 अक्टूबर तक पांच दिवसीय फसल अवशेष प्रबंधन एवं संरक्षित खेती तकनीक कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस पर किसानों को व्यावहारिक जानकारी देने के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग, शिवपुरी का भ्रमण कराया गया।
प्रशिक्षण के चौथे दिन किसानों ने जिला शिवपुरी के कृषि अभियांत्रिकी विभाग का भ्रमण किया। इस दौरान सहायक कृषि यंत्री डॉ. भगवान सिंह नरवरिया एवं डॉ. एम.के. भार्गव की उपस्थिति में किसानों को नरवाई या पराली न जलाने तथा उन्नत कृषि यंत्रों की सहायता से फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से उचित प्रबंधन करने की तकनीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने जिले में संचालित कस्टम हायरिंग सेवाओं तथा शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

भ्रमण और प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार ने शिवपुरी जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप फसल-चक्र के उचित संयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने कस्टम हायरिंग केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत एवं आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभता और उनके उपयोग के फायदों से किसानों को अवगत कराया, ताकि कम लागत में बेहतर कृषि प्रबंधन किया जा सके।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेतों में नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। विशेषज्ञों ने बताया कि फसल अवशेषों को जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व और मित्र कीट नष्ट होते हैं, जबकि आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से अवशेष खाद में बदलकर जमीन की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाते हैं। प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे पराली जलाने की प्रथा को छोड़ें और संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाएं।
समाचार क्रमांक 175/2026

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...