Skip to main content

बदरवास में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप हुआ आयोजित


बदरवास में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप हुआ आयोजित
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी 28 अक्टूबर 2026/ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला शिवपुरी रोजगार कार्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर के माध्यम से ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर चयनित करने हेतु बुधवार को जनपद पंचायत बदरवास में भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण अंचल से कुल 31 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें शारीरिक मापदंड के अनुसार भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार द्वारा 5 योग्य युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।

जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीना ने बताया कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के अन्य विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्रों में भी आगामी कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत पोहरी, 02 नवम्बर को नरवर, 03 नवम्बर को जनपद पंचायत खनियाधाना, 04 नवम्बर को जनपद पंचायत पिछोर, 05 नवम्बर को आजीविका भवन करेरा एवं 06 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय, शिवपुरी शामिल है। यह सभी कैंप निर्धारित तिथियों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

चयनित युवाओं को जयपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 1 माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें देश के विभिन्न प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों तथा संस्थानों जैसे दिल्ली का लाल किला, इंदौर, उज्जैन, गुना, ग्वालियर, झांसी, आगर मालवा, राजगढ़, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, एसबीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक आदि में 65 वर्ष की आयु तक के लिए स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयनित युवाओं को ₹15,000 से ₹25,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी तथा युवाओं के दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल, देहरादून में करवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी आवश्यक है। इच्छुक एवं पात्र युवाओं को अपने साथ 10वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा। चयनित उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹350 क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क किया जा सकता है।
समाचार क्रमांक 196/2026

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...