Skip to main content

तहसीलदार बदरवास को गोली मारने की धमकी देने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी का लाइसेंस निरस्त; कलेक्टर श्री वर्मा ने की कार्रवाई।


तहसीलदार बदरवास को गोली मारने की धमकी देने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी का लाइसेंस निरस्त; कलेक्टर श्री वर्मा ने की कार्रवाई।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा 
मुकेश गौड़।
शिवपुरी, 23 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान बदरवास तहसीलदार श्री सचिन भार्गव को गोली मारने की धमकी देने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। 

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कार्यवाही करते हुए आयुध अधिनियम 1959 के प्रावधानों के तहत लोक शांति तथा जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित आरोपी का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। थाना बदरवास के ग्राम सड़बड़ निवासी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जयमंडल यादव पुत्र लाखन सिंह यादव द्वारा तहसीलदार को गोली मारने की धमकी दी गई। शासकीय कार्य में बाधा डालने, प्रशासनिक अधिकारी को धमकाने तथा विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला पंजीबद्ध होने के कारण कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जयमंडल यादव पुत्र लाखन सिंह यादव के नाम स्वीकृत शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 260/2013/111/डीएम/एसपीआई को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में व्यवधान डालने, अधिकारियों को डराने-धमकाने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...