शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 05 नवम्बर को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 04 नवम्बर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, हॉस्पीटल फीडर, कोर्ट फीडर, कमलागंज फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, नमो नगर फीडर, विवेकानंद फीडर पर तथा 33/11 के. व्ही. बालाजीधाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही कत्थामिल फीडर, हााउसिंग बोर्ड फीडर एवं एस.ए.एफ. फीडर पर सुधार कार्य किया जाना है। इस आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य को सावधानीपूर्वक संपन्न कराने के लिए 05 नवम्बर 2026 को शहर के विभिन्न 11 के.व्ही. फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
05 नवम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक शहर के 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, हॉस्पीटल फीडर, कोर्ट फीडर, कमलागंज फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, नमो नगर फीडर, विवेकानंद फीडर से संबंधित क्षेत्र शक्तिपुरम खुडा, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार कॉलोनी, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास का क्षेत्र, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, नवाब साहब रोड, लक्ष्मी बाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, हरिजन थाना, कस्टमगेट, कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आसपास का क्षेत्र, बाबू क्वार्टर रोड, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर वायपास, नमो नगर, बैंक कॉलोनी, कमलागंज, गांधी पार्क, न्यू बलॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, नमो नगर कॉलोनी एवं विवेकानंद, पुराना टोलटेक्स, डी.जे.साहब की कोठी प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 33/11 के. व्ही. बालाजीधाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही कत्थामिल फीडर, हााउसिंग बोर्ड फीडर एवं एस.ए.एफ. फीडर से संबंधित क्षेत्र ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, मेडीकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, द्ववारिकापुरी कॉलोनी, न्यूदर्पण कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र तथा न्यू जज कॉलोनी, कठमई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Comments
Post a Comment