एसडीएम पोहरी ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश
एसडीएम पोहरी ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश* राजस्व कार्यों में अनावश्यक विलंब या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- एसडीएम गुप्ता। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़ शिवपुरी, 11 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को बैराड़ तहसील सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी श्री जेपी गुप्ता द्वारा समस्त पटवारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में बैराड़ तहसीलदार श्री द्रगपाल सिंह बैश विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान राजस्व मामलों की समीक्षा की गई तथा आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित और तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम श्री जेपी गुप्ता ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि आवंटन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि तथा राहत राशि से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधा...