आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 179 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रितएमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ ।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 179 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड वपुरी, 31 दिसम्बर 2025/ महिला एवं बाल विकास द्वारा जिलें की 9 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई, मानदेय आधारित एवं मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएँ एमपी ऑनालाईन द्वारा विकसित “चयन पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। जिले में 81 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 98 आंगनवाड़ी सहायिका पद, इस प्रकार कुल 179 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्तियाँ भी सम्मिलित हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा...