वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मनाये जाने के उपलक्ष्य में मोटर साइकिल रैली निकाली । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 31 जनवरी 2026/ वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मनाये जाने के उपलक्ष्य में आज 31 जनवरी 2026 से म०प्र० शासन के निर्देशानुसार किसान कल्याण वर्ष का वातावरण निर्मित करने एवं जागरूकता के साथ साथ शासकीय विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं किसानों के प्रति सम्मान को प्रकट करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर मोटरसाइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किया गया। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के इस अवसर पर जिले में मोटरसाइकिल रैली को जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, मोटर साईकिल रैली का नेतृत्व पानसिंह करोरिया उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा द्वारा किया गया। यह मोटरसाइकिल रैली में जिले के अनेक प्रगतिशील, नवाचारी किसानों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही। यह रैली शहर के मुख्य मार्गो से होकर बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक